क्या परमेश्वर सब कुछ जान सकता हैं

 जय मसीह की 

आज का इंसान जैसा बाहर से दिखता है वैसा अंदर से नहीं है आज का हर इंसान दोहरी छवि रखता है !आज हम दुनिया के सामने साफ़ सुथरे दिखने की कोशिश करते है परन्तु गौर करने की बात यह है की परमेश्वर के सामने हमारी छवि कैसी है ? क्या हमारी छवि परमेश्वर के सामने साफ़ सुथरी है ?

मेरे भाइओं और बहनो याद रखिये हम परमेश्वर से कुछ भी छुपा नहीं सकते हम अपने आप को समाज तथा अन्य लोगों के सामने कितना भी अच्छा दिखाएं, परन्तु परमेश्वर हमारी वास्तविक दशा को, हमारे मन को भलि-भांति जानता है-

*"यहोवा की आंखें सब स्थानों में लगी रहती हैं, वह बुरे भले दोनों को देखती रहती हैं।"* नीतिवचन 15:3

*"परन्तु यहोवा ने शमूएल से कहा, न तो उसके रूप पर दृष्टि कर, और न उसके डील की ऊंचाई पर, क्योंकि मैं ने उसे अयोग्य जाना है; क्योंकि यहोवा का देखना मनुष्य का सा नहीं है; मनुष्य तो बाहर का रूप देखता है, परन्तु यहोवा की दृष्टि मन पर रहती है।"* 1शमूएल 16:7

प्रभु यीशु मसीह ने भी अपने समय के धर्म गुरु फरीसियों की ऐसा ही दोचिता जीवन जीने के लिए भर्त्सना करी। बहुत से फरीसी समाज के सामने अपनी धार्मिकता का प्रदर्शन तो करते थे, लेकिन उनके मन अनेक छुपे हुए पापों से भरे हुए थे। इस कारण प्रभु यीशु ने उनकी तुलना "चूना फिरी हुई कब्र" से करी जो बाहर की लीपा-पोती से सुन्दर तो दिखाई देती है, परन्तु अन्दर सड़ाहट तथा दुर्गन्ध से भरी होती हैं (मत्ती 23:27)।

मेरे भाइयो और बहनो बड़े दुःख और अफ़सोस की बात है की आज हम परमेश्वर के सामने भी मुखौटा पहन के जाते है जबकि उसे सब कुछ पता है ,वो हमारी आंतरिक छवि को भली भांति जानता है !

आज हमें जरुरत है की हम सच्चे मन और आत्मा से परमेश्वर के सामने अपने पापों का पश्चाताप करे । क्योंकि हमारी वास्तविक छवि (चरित्र) धार्मिकता के कार्यो से प्रकट होती है ! प्रभु यीशु को अवसर दें कि वह आपकी झूठी छवि को बदलकर आपको सच्चे आत्मिक स्वरूप में ले आए! आज हमें परमेश्वर के प्रति पूर्णत: समर्पित होने की आवश्यकता है !

परमेश्वर आप सभी को आशीष दें और अपनी दया, अनुग्रह, प्रेम, करुणा और शांति हमेशा आप सभी पर बनाये रखे ! आमीन !

Popular posts from this blog

बाइबिल की कुछ जानकारियां

जीवन यात्रा

क्या आपको अनन्त जीवन प्राप्त हुआ?