क्या परमेश्वर सब कुछ जान सकता हैं
जय मसीह की आज का इंसान जैसा बाहर से दिखता है वैसा अंदर से नहीं है आज का हर इंसान दोहरी छवि रखता है !आज हम दुनिया के सामने साफ़ सुथरे दिखने की कोशिश करते है परन्तु गौर करने की बात यह है की परमेश्वर के सामने हमारी छवि कैसी है ? क्या हमारी छवि परमेश्वर के सामने साफ़ सुथरी है ? मेरे भाइओं और बहनो याद रखिये हम परमेश्वर से कुछ भी छुपा नहीं सकते हम अपने आप को समाज तथा अन्य लोगों के सामने कितना भी अच्छा दिखाएं, परन्तु परमेश्वर हमारी वास्तविक दशा को, हमारे मन को भलि-भांति जानता है- *"यहोवा की आंखें सब स्थानों में लगी रहती हैं, वह बुरे भले दोनों को देखती रहती हैं।"* नीतिवचन 15:3 *"परन्तु यहोवा ने शमूएल से कहा, न तो उसके रूप पर दृष्टि कर, और न उसके डील की ऊंचाई पर, क्योंकि मैं ने उसे अयोग्य जाना है; क्योंकि यहोवा का देखना मनुष्य का सा नहीं है; मनुष्य तो बाहर का रूप देखता है, परन्तु यहोवा की दृष्टि मन पर रहती है।"* 1शमूएल 16:7 प्रभु यीशु मसीह ने भी अपने समय के धर्म गुरु फरीसियों की ऐसा ही दोचिता जीवन जीने के लिए भर्त्सना करी। बहुत से फरीसी समाज के सामने अपनी धार्मिकता का प्रद...