खुदा कहां रहता है
*( खुदा कहां रहता है )*
कोई कहता है कि खुदा इजराइल में रहता है। कोई कहता है खुदा चर्च में रहता है। कोई कहता है कि खुदा कहीं नहीं है। पर हम क्या सोचते हैं। क्या जानते हैं कि, खुदा कहां रहता है। *खुदा ने अपनी वाचा राजा सुलेमान के साथ बांधी थी, जब राजा सुलेमान ने खुदा के नाम का एक भवन बनवाया, और कहा था कि इस स्थान पर जो प्रार्थना की जाए उसको खुदा जरूर सुनना।* और खुदा ने उसकी बात को, उसकी प्रार्थना को सुना था। पर जब यीशु मसीह ने क्रूस पर अपनी जान दे दी थी। तब मंदिर का पर्दा फट गया था। और खुदा अपनी वाचा से भी छूट गया था। खुदा किसी भी इंसान द्वारा बनाए घर में नहीं रहता। *खुदा ने जो अपने हाथ से बनाया। खुदा ने जिसकी रचना अपने हाथों से कि, खुदा ने जिसको अपने शक्ल सूरत और समानता में बनाया, खुदा उसमें रहता है। खुदा का आत्मा उसके अंदर वास करता है।* इस बात का हमको और हमारे घराने को, और हमारे बच्चों को भी पता होना चाहिए। और खुदा का वचन पता होना चाहिए।
*क्या तुम नहीं जानते, कि तुम परमेश्वर का मन्दिर हो, और परमेश्वर का आत्मा तुम में वास करता है? (1 कुरिन्थियों 3:16)*
हम लोग खुदा का मंदिर हैं। खुदा का वचन हमको बता रहा है। हमको जानना पड़ेगा। खुदा हम सबके अंदर रहता है। *खुदा हम सबके साथ रहता है। खुदा के हम मंदिर हैं। और खुदा हम सबके अंदर वास करता है।* चर्च मे तो हम सभी लोग इकट्ठे होते हैं। खुदा का वचन हम सीखते हैं अपने पास्टर के द्वारा। और खुदा के प्यार को देखते हैं। *खुदा ने जिसको बनाया है, खुदा उसके अंदर वास करता है। और उसकी प्रार्थना को भी सुनता है।*